लाइव न्यूज़ :

वाहन पर तिरंगा उल्टा फहराने पर पुलिस वाहन का चालक निलंबित

By भाषा | Updated: August 16, 2021 12:08 IST

Open in App

भोपाल, 16 अगस्त मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान परेड वाहन पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराने पर पुलिस के एक वाहन चालक को निलंबित कर दिया गया और दो अन्य पुलिसकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रदीप शर्मा ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘चालक ने निरीक्षण वाहन पर राष्ट्रीय ध्वज गलत तरीके से लगाया था, इसलिए वाहन चालक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि वाहन प्रभारी सहित दो अन्य पुलिसकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनका जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसकी जानकारी उस वक्त हुई जब उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने जिला मुख्यालय राजगढ़ में परेड का निरीक्षण किया। स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान वाहन पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उल्टा लगाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह