लाइव न्यूज़ :

मोहाली में शिअद-बसपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ी

By भाषा | Updated: June 15, 2021 16:39 IST

Open in App

मोहाली, 15 जून पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आवास का घेराव करने जा रहे शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी के नेताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को पानी की बौछारें छोड़ी।

शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने ‘फतेह किट’ की खरीद में अनियमितता और कोविड-19 रोधी टीके की खुराकों को निजी अस्पतालों को देने सहित कई मुद्दों पर कांग्रेस नीत राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाने के शिअद और बसपा ने एकसाथ पहली बार राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बसपा के राज्य अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया सहित अकाली दल के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाली सड़क पर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था और बहुस्तरीय अवरोधक लगाए गए थे।

शिअद और बसपा ने मोहाली के सिसवान स्थित मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने की योजना बनाई थी। शुरुआत में अकाली और बसपा के कई प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता पहले स्तर के अवरोधक लांघकर आगे बढ़े और दूसरे स्तर पर लगे अवरोधक लांघने की कोशिश करने पर पुलिस ने उन पर पानी की बौछारें छोड़ी। मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतिंदर सिंह भी मौके पर मौजूद थे।

इससे पहले, शिअद के प्रमुख बादल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ‘फतेह किट’ की खरीद में अनियमितता और कोविड-19 रोधी टीके की खुराकों को निजी अस्पतालों को देने सहित कई मुद्दों पर राज्य सरकार पर निशाना साधा था।

‘फतेह किट’ में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए एक पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, फेस मास्क, एक स्टीमर, सैनिटाइजर, विटामिन-सी तथा जिंक की गोलियां और कुछ अन्य दवाएं होती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया