लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ीं

By भाषा | Updated: June 26, 2021 16:12 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 जून यहां स्थित पंजाब राजभवन की ओर मार्च करने का प्रयास कर रहे किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर अवरोधकों को तोड़ दिया, जिसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने शनिवार को पानी की बौछारें छोड़ीं।

विरोध करने वाले किसानों में से एक वाटर कैनन वाहन के ऊपर चढ़ गया। अधिकारियों ने बताया कि केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के सात महीने पूरे होने पर यहां राजभवन की ओर मार्च करने और एक ज्ञापन सौंपने संबंधी किसानों के आह्वान के बाद चंडीगढ़ में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

पंजाब राजभवन की ओर बढ़ने से पहले पंजाब के कई हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान मोहाली के अम्ब साहिब गुरुद्वारे में एकत्र हुए। इसी तरह हरियाणा में भी राज्य के कई हिस्सों से किसान पंचकूला के नाढा साहिब गुरुद्वारे में एकत्र हुए और राजभवन की ओर बढ़े।

हरियाणा पुलिस ने किसानों के विरोध मार्च को देखते हुए चंडीगढ़-पंचकूला सीमा पर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।

गौरतलब है कि केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने की मांग को लेकर किसान पिछले वर्ष नवम्बर से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों और सरकार के बीच कई दौर की वार्ता के बाद भी गतिरोध समाप्त नहीं हो सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPunjab Local Body Election Results: पंजाब में 22 जिला परिषद के 347 क्षेत्र और 153 पंचायत समिति के 2,838 क्षेत्रों में चुनाव, आप ने 63 और 54 फीसदी में विजय पताका लहराई, देखिए कौन जीता?

क्राइम अलर्टखेत में गई थी 3 साल की बच्ची, 25 वर्षीय कल्लू उठाकर घर ले गया और किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया अरेस्ट

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Final: टी20 विश्व कप में खेलेंगे इशान किशन?, 10 मैच, 10 पारी, 517 रन, 51 चौके और 33 छक्के, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Final: फाइनल में 101 रन बनाकर किशन कारनामा? पहली बार चैंपियन झारखंड, हरियाणा को 69 रन से हराया, 5 शतक लगाकर अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड की बराबरी?

भारतTelangana GP Polls Results: 4159 ग्राम पंचायतों में से कांग्रेस ने 2,246, बीआरएस ने 1,163 और भाजपा ने सीटें जीतीं

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र नगर निगम चुनावः कांग्रेस को झटका, राजीव सातव की पत्नी और एमएलसी प्रज्ञा सातव भाजपा में शामिल

भारतगुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भारतभाजपा में संगठन सर्वोपरि और संगठन ही शक्ति व विचारधारा ही प्राण?, भाजपा बिहार के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यभार संभाला

भारतदिल्ली में CNG गाड़ियों को बड़ा झटका! अब इन वाहनों को नहीं मिलेगी गैस, निकलने से पहले जरूर देखें ये डॉक्यूमेंट

भारतPunjab Local Body Election Results: कुल 2838 जोन, आम आदमी पार्टी ने 1494, कांग्रेस 567, शिरोमणि अकाली दल ने 390 और भाजपा ने 75 जोन जीते