लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने झज्जर और अंबाला में प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की

By भाषा | Updated: October 1, 2021 22:51 IST

Open in App

(परिवर्तित डेटलाइन से)

झज्जर/अंबाला,एक अक्टूबर हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को झज्जर और अंबाला में भाजपा और जजपा नेताओं के कार्यक्रमों का विरोध करने पहुंचे किसानों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की।

झज्जर में प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने अवरोधकों को पार कर उस स्थान पर जाने की कोशिश की, जहां उपमुख्यमंत्री एवं जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला का एक समारोह में हिस्सा लेने के लिए आने का कार्यक्रम था।

यह समारोह स्थल झज्जर में एक सरकारी महाविद्यालय था।

पुलिस ने कहा कि उसने समारोह स्थल के करीब पहुंच चुके प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की, प्रर्दानकारियों में कुछ ने अवरोधकों को पार कर अंदर जाने की कोशिश की थी।

झज्जर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं उपायुक्त कानून व्यवस्था को संभालने के लिए मौके पर पहुंच गये।

अंबाला जिले में भी पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की। किसानों ने उस स्थल का मार्ग अवरूद्ध कर दिया था, जहां भाजपा नेताओं की एक बैठक होनी थी।

जैसे ही यह सूचना किसानों को मिली कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओ पी धनखड़ और अंबाला के सांसद आर एल कटारिया पार्टी की बैठक के लिए आयेंगे, वे वहां बड़ी संख्या में पहुंचने लगे। किसान धरने पर बैठ गये और उन्होंने सड़क अवरूद्ध कर दिया।

पुलिस ने बताया कि उसने प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की।

बृहस्पतिवार को करनाल के इंद्री में भी किसानों ने ऐसा ही किया था।

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी किसान हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के कार्यक्रमों में बाधा पहुंचाने की लगातार कोशिश करते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा