लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट साझा करने वाले रैपर का पुलिस ने लगाया पता

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून दिल्ली पुलिस की एक टीम ने राजधानी निवासी उस 23 वर्षीय रैपर को बुधवार को ढूंढ लिया जो एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट पोस्ट करने के बाद लापता हो गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि रैपर आदित्य तिवारी मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपने दोस्त के घर पर है। उन्होंने बताया कि पुलिस के एक दल को जबलपुर भेजा गया जहां बुधवार को उसका पता लगा गया। उनके अनुसार, तिवारी को राष्ट्रीय राजधानी वापस लाया जा रहा है जहां उससे पूछताछ की जाएगी।

पुलिस ने यहां बताया था कि रैपर के लापता होने के बाद उसकी मां दीपा ढींगरा ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि वसंत कुंज निवासी दीपा ढींगरा ने अपनी शिकायत में कहा था कि उनका बेटा बुधवार से लापता है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दीपा ढींगरा ने शुक्रवार को दर्ज करायी गई शिकायत में यह भी उल्लेख किया था कि तिवारी ने इंस्टाग्राम पर एक सुसाइड नोट पोस्ट किया था और उसका फोन बाद में बंद पाया गया।

अपने बेटे का जबलपुर में पता चलने के बाद ढींगरा ने कहा कि तिवारी का रैप गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे ट्रोल किया गया था। उन्होंने कहा, “ उसे सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां भी मिली थी। इस वजह से वह परेशान था और घर छोड़ गया। वह मानसिक रूप से थक गया है।”

ढींगरा ने कहा, “ इसके लिए माफी मांगने के बावजूद, धमकियां आना बंद नहीं हुईं। उसे थप्पड़ मारने वाले शख्स को 50,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई।” उन्होंने कहा कि उन्हें शाम साढ़े चार बजे खबर मिली कि उनके बेटे का पता लगा लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos