लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने डकैती की साजिश रचते पकड़े गए बदमाश का जुलूस निकाला, बदमाश अस्पताल से फरार

By भाषा | Updated: October 14, 2021 21:50 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 14 अक्टूबर मध्यप्रदेश के इंदौर में कथित रूप से डकैती की साजिश रचने के आरोप में पकड़े गए नौ लोगों में शामिल 21 वर्षीय बदमाश बृहस्पतिवार को शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि, इसके चंद घंटों बाद ही उसे नजदीकी देवास शहर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

लसूड़िया पुलिस थाने के प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने बताया कि डकैती की साजिश रचते पकड़े गए राज गोडाने (21) को आठ अन्य आरोपियों के साथ स्थानीय अदालत में पेश किया जाना था और इससे पहले उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया था।

उन्होंने बताया, "सभी नौ लोगों को रस्सी से बांधकर अस्पताल भेजा गया था और उनके साथ छह पुलिस कर्मी भी थे । अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने पुलिस कर्मियों से कहा कि वे आरोपियों को एक-एक कर अंदर भेजें। रस्सी खोले जाने पर मरीजों की भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर गोडाने अस्पताल से भाग निकला।"

पटेल ने बताया कि फरार बदमाश को चंद घंटों बाद देवास के बस स्टैंड से पकड़ लिया गया।

चश्मदीदों के मुताबिक पुलिस ने गोडाने का अन्य आठ लोगों के साथ लसूड़िया क्षेत्र में आम सड़क पर बृहस्पतिवार को ही जुलूस निकाला था और सभी नौ लोगों से उठक-बैठक भी लगवाई थी। इन आरोपियों से यह नारा भी लगवाया गया था-"गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान