लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर कांड के चारों आरोपियों को पुलिस घटनास्थल पर ले गयी

By भाषा | Updated: October 14, 2021 15:28 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), 14 अक्टूबर तिकोनिया हिंसा कांड की जांच कर रही एसआईटी (विशेष जांच दल) बृहस्पतिवार को आशीष मिश्रा मोनू और तीन अन्य आरोपियों को लेकर तीन अक्टूबर को हुई घटना का रीक्रिएशन कराने घटनास्थल पर पहुंची। इस हिंसा में चार किसानों और एक पत्रकार सहित आठ लोगों की मौत हो गयी थी।

पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए चारों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार को घटनास्थल पर ले जाया गया।

यह घटना लखीमपुर जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर तिकोनिया-बनबीरपुर मार्ग पर हुई।

तिकोनिया हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा मोनू को 12 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद नौ अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था और अदालत ने उन्हें 12 से 15 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा था। एक अन्य आरोपी शेखर भारती को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अंकित दास और लतीफ उर्फ काले की गिरफ्तारी 13 अक्टूबर को हुई थी। अंकित दास, लतीफ और शेखर भारती 14 से 17 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में थे।

जांच दल बृहस्पतिवार को अंकित दास, लतीफ और शेखर भारती को पुलिस हिरासत में लेने के लिए सुबह जिला जेल परिसर पहुंचे। तीनों को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित अपराध शाखा कार्यालय ले जाया गया, जहां आशीष मिश्रा मोनू पहले से ही पुलिस हिरासत में है।

गौरतलब है कि तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गयी थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा तथा अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र