लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने नागरिकों से कहा, सेना की वर्दी की तरह का परिधान पहनने से बचें

By भाषा | Updated: July 9, 2019 18:42 IST

दुकानदारों को भी ऐसी पोशाक नहीं बेचने की सलाह दी गयी है क्योंकि आतंकी अपने नापाक मंसूबे को अंजाम देने के लिए इस तरह की पोशाक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया का इस्तेमाल करने और सेना की पोशाक व औजारों का दुरुपयोग रोकने के लिए अभियान चलाने को कहा गया है।सेना की वर्दी वाली पोशाक नहीं बेचें क्योंकि राष्ट्रविरोधी तत्व या आतंकवादी ऐसी पोशाक पहनकर अपने नापाक मंसूबे को अंजाम दे सकते हैं।

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में पुलिस ने लोगों से सैनिकों की वर्दी जैसा परिधान पहनने से बचने को कहा है। दुकानदारों को भी ऐसी पोशाक नहीं बेचने की सलाह दी गयी है क्योंकि आतंकी अपने नापाक मंसूबे को अंजाम देने के लिए इस तरह की पोशाक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

किश्तवाड़ के युवाओं को भी जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने और सेना की पोशाक व औजारों का दुरुपयोग रोकने के लिए अभियान चलाने को कहा गया है। किश्तवाड़ पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘आम लोगों से अपील की जाती है कि सेना की वर्दी की तरह के परिधान पहनने से बचें।

दुकानदारों को भी सलाह दी जाती है कि सेना की वर्दी वाली पोशाक नहीं बेचें क्योंकि राष्ट्रविरोधी तत्व या आतंकवादी ऐसी पोशाक पहनकर अपने नापाक मंसूबे को अंजाम दे सकते हैं।’’ सेना की पोशाक बेचने में दिलचस्पी रखने वाले व्यापारियों या दुकानदारों को केवल मंजूर इलाके में दुकान चलाने के लिए स्थानीय थाने से संपर्क करने को कहा गया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?