लाइव न्यूज़ :

एनसीबी गवाह के पी गोसावी का पता लगाने को पुलिस की टीमें लगीं

By भाषा | Updated: October 25, 2021 22:32 IST

Open in App

पुणे, 25 अक्टूबर पुणे पुलिस की कम से कम दो टीमें मुंबई क्रूज मादक पदार्थ मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के एक स्वतंत्र गवाह के पी गोसावी का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं, जो 2018 में उसके खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में वांछित है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुणे पुलिस पहले ही गोसावी की सहायक शेरबानो कुरैशी को चिन्मय देशमुख नाम के एक व्यक्ति द्वारा दायर किये गए धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। देखमुख ने आरोप लगाया था कि गोसावी ने उसे मलेशिया में होटल उद्योग में नौकरी दिलाने के बहाने उससे 3.09 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। कुरैशी ने राशि अपने खाते में प्राप्त की थी।

गोसावी को देश से बाहर जाने से रोकने के लिए पुणे पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।

पुलिस उपायुक्त प्रियंका नरनवारे ने मीडिया की उन कुछ खबरों का उल्लेख किया जिसमें कहा गया है कि गोसावी पुणे पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करना चाहता है और कहा कि उसने अभी तक पुलिस से संपर्क नहीं किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सामने मीडिया की वह खबरें आयी हैं जिनमें उसे आत्मसमर्पण करने के बारे में कहते सुना गया है। हमने अदालत में और पुलिस थाना स्तर पर अपनी टीमों को सतर्क कर दिया है।’’

डीसीपी ने कहा कि पुणे पुलिस की दो टीमें गोसावी का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं।

इस महीने की शुरुआत में क्रूज मादक पदार्थ मामले में एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ एक सेल्फी में गोसावी के दिखने के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

हाल ही में सामने आयी एक वीडियो क्लिप में गोसावी को कथित तौर पर मुंबई के एनसीबी कार्यालय में आर्यन खान का ऑडियो रिकॉर्ड करते हुए दिखाया गया है जिसमें होटल व्यवसायी कुणाल जानी भी कुछ समय के लिए दिखता है। कुणाल जानी को पहले एक अलग मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं