लाइव न्यूज़ :

शराब माफिया पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: May 18, 2021 20:20 IST

Open in App

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), 18 मई जिले के अक्राबाद क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार में लिप्त गिरोह के सदस्यों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला किया और पकड़े गए लोगों को छुड़ा लिया। घटना में चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शुभम पटेल ने मंगलवार को बताया कि पुलिस का एक दल शराब का अवैध कारोबार करने वाले गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए सोमवार शाम अक्राबाद थाना क्षेत्र के अधाउन गांव गया था तभी ग्रामीणों ने उस पर हमला कर दिया और पकड़े गए कुछ लोगों को जबरन छुड़ा लिया।

उन्होंने बताया कि घटना में पनैथी चौकी प्रभारी सिद्धार्थ कुमार तथा दो अन्य पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पटेल ने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और वायरल वीडियो की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच