लाइव न्यूज़ :

मथुरा में अवैध शराब की बिक्री करने वालों को पकड़ने के प्रयास में पुलिस दल पर हमला

By भाषा | Updated: March 30, 2021 01:08 IST

Open in App

मथुरा, 29 मार्च उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सोमवार को पुलिस के एक दल पर तब हमला किया गया जब उसने जिले में अवैध शराब बिक्री में लिप्त कुछ लोगों को पकड़ने का प्रयास किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने कहा कि यह घटना नगला साझा गांव में हुई, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस का एक वाहन झड़प की सूचना पर मौके पर पहुंचा लेकिन वहां पर कुछ और ही मामला था। उन्होंने बताया कि इस हमले में घायल हुए दो व्यक्तियों में एक सब-इंस्पेक्टर शामिल है।

उन्होंने कहा कि पुलिस दल ने कुछ लोगों को शराब बेचते और अन्य लोगों को इसका सेवन करते पाया। उन्होंने बताया कि जब पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो उन पर हमला किया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तीन आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने कहा कि दोनों घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?