लाइव न्यूज़ :

बढ़ते कोरानो संक्रमण के मद्देनजर दुकान बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पुलिसकर्मी जख्मी

By भाषा | Updated: April 30, 2021 00:36 IST

Open in App

पटना, 29 अप्रैल बिहार में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर अपराह्न चार बजे दुकान बंद किए जाने के सरकारी आदेश के अनुपालन में लगी पुलिस टीम पर पटना शहर के सुल्तानगंज थाना अंतर्गत शाहगंज मुहल्ले में बृहस्पतिवार को हमला कर दिया गया, जिसमें एक अवर निरीक्षक जख्मी हो गए।

सुल्तानगंज थाना के सहायक अवर निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि घायल हवलदार का नाम उदय शंकर चौधरी है। डंडे से किए गए वार में उनके सिर में चोट आई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा दुकान बंद कराए जाने के दौरान मास्क नहीं पहने एक युवक को कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चौधरी द्वारा मास्क पहनने की ताकीद किए जाने पर वह उनसे उलझ पड़ा और इसी क्रम में अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर चौधरी पर डंडे से प्रहार कर दिया।

सिंह ने बताया कि इस मामले में चार नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है ।

बिहार में बढते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद गृह विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया था कि 29 अप्रैल से सारी दुकानें शाम छह बजे की बजाय अपराह्न चार बजे से ही बन्द होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया