लाइव न्यूज़ :

पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में पुलिस ने कभी शराब नहीं पीने की शपथ ली

By भाषा | Updated: December 22, 2020 17:15 IST

Open in App

पटना, 21 दिसम्बर बिहार में सभी पुलिसकर्मियों ने जीवन में कभी भी शराब नहीं पीने की शपथ ली है।

बिहार के सभी जिलों में पुलिसकर्मियों को यह शपथ सोमवार को दिलायी गयी जिसमें प्रदेश में तैनात करीब 80,000 पुरुषों और महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।

बिहार में पूर्णशराबंदी अप्रैल 2016 में लागू की गयी थी और पिछले कुछ सालों के दौरान यह राज्य में अपनी तरह का तीसरा अभियान था।

इस अभियान में हिस्सा लेने वाले बिहार के पुलिस महानिदेशक एस के सिंघल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘निषेध कानून को लागू करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हमें इसे बार-बार खुद को याद दिलाना होगा।’’

उन्होंने कहा कि शपथ के दौरान आजीवन शराब नहीं पीने और इसके कारोबार में शामिल नहीं होने की शपथ को दोहराया गया और एक छोटे शपथपत्र पर हस्ताक्षर किया गया।

समझा जा रहा है कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हालिया कवायदों में से एक है जिन्होंने हाल ही में कानून और व्यवस्था की स्थिति और शराब बंदी के सख्त क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए अपने कार्यालय में एक बैठक आयोजित की थी ।

अप्रैल 2016 में लागू निषेध कानून 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के पहले राज्य की महिला मतदाताओं से नीतीश कुमार द्वारा किए गए एक वादे का पालन था कि अगर वह सत्ता में लौटते हैं तो शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

बिहार में शराबबंदी के पूर्व के वर्षों में राज्य ने उत्पाद शुल्क में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई थी, भले ही शहरों, कस्बों और गांवों में शराब की दुकानों के प्रसार की व्यापक आलोचना की गई थी।

विपक्षी नेताओं का आरोप है कि बिहार में पूर्णशराबबंदी के बावजूद प्रभावशाली राजनेताओं और नौकरशाहों के संरक्षण में इसकी घर पर आपूर्ति जारी है जबकि इसके कठोर प्रावधानों का गलत इस्तेमाल करते हुए कई निर्दोष गरीबों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिसकर्मियों के खुद को नशे में पकड़े जाने, शराब से भरे वाहनों को ‘‘कट’’ प्राप्त करके जाने देने और यहां तक कि जब्त की गई शराब की बिक्री में शामिल होने के उदाहरणों के कारण राज्य सरकार को कई बार शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है।

बहरहाल राज्य के गृह विभाग का दावा है कि इसका उल्लंघन करने पर ‘‘सैकड़ों’’ पुलिस अधिकारियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा है और 60 से अधिक को निषेध कानून के उल्लंघन में उनकी भागीदारी के लिए अब तक सेवा से बर्खास्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे