लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने सुशील कुमार, नवनीत कालरा के हथियार लाइसेंस निलंबित किए

By भाषा | Updated: June 1, 2021 15:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून दिल्ली पुलिस ने आपराधिक मामलों का सामना कर रहे पहलवान सुशील कुमार और कारोबारी नवनीत कालरा के हथियार लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उनके लाइसेंस सोमवार को निलंबित कर दिए गए थे और पुलिस उन्हें रद्द करने की कार्रवाई कर रही है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (लाइसेंसिंग) ओपी मिश्रा ने कहा, ‘‘हमने कुमार और कालरा के हथियार लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। उनके लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्हें नोटिस जारी करके यह बताने को कहा गया है कि उनके लाइसेंस रद्द क्यों नहीं किए जाने चाहिए।’’

मिश्रा ने कहा, ‘‘हमने उनके खिलाफ हाल में दर्ज आपराधिक मामलों में संबंधित जांच एजेंसी और स्थानीय पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है।’’

कुमार और उनके साथियों ने यहां छत्रसाल स्टेडियम में चार और पांच मई की बीच रात को पहलवान सागर धनखड़ और उसके दो दोस्तों सोनू और अमित कुमार पर कथित तौर पर हमला कर दिया था। बाद में चोटों के कारण सागर की मौत हो गई थी।

कुमार को सह-आरोपी अजय के साथ 23 मई को बाहरी दिल्ली के मुंडका से गिरफ्तार किया गया था। दो बार ओलंपिक पदक जीत चुके कुमार इससे पहले करीब तीन हफ्तों तक फरार रहे।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

दिल्ली पुलिस ने ऑक्सीजन सांद्रक काला बाजारी मामले में कालरा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कालरा के टाउन हॉल, खान चाचा और नेग एंड जू रेस्तरां पर छापेमारी में 524 ऑक्सीजन सांद्रक जब्त किए थे, जोकि कोविड-19 मरीजों के लिए बेहद आवश्यक मेडिकल उपकरण है। दिल्ली की एक अदालत ने कालरा की जमानत शनिवार को मंजूर कर ली थी।

पुलिस ने दावा किया कि ऑक्सीजन सांद्रक चीन से मंगाए गए और इन्हें इनकी कीमत 16,000 से 22,000 रुपये से कहीं ऊंचे दामों पर 50,000 से 70,000 रुपये में बेचा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर