लाइव न्यूज़ :

अदालत में पुलिस का सुझाव : गिरफ्तार जामिया विद्यार्थी को परीक्षा के लिए गेस्ट हाउस में रखा जाए

By भाषा | Updated: December 2, 2020 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर दिल्ली पुलिस ने बुधवार को उच्च न्यायालय में सुझाव दिया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगे से जुड़े मामले में गिरफ्तार किये गये जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र आसिफ इकबाल तन्हा को चार दिसंबर से शुरू हो रही परीक्षाओं में शामिल होने के लिए गेस्ट हाउस में रखा जाए।

पुलिस ने तन्हा की अंतरिम जमानत अर्जी का विरोध करते हुए यह सुझाव दिया। तन्हा ने अनुरोध किया है कि उसे अंतरिम जमानत दी जाए ताकि वह चार से सात दिसंबर तक परीक्षा दे पाए।

निचली अदालत ने उसे बीए फारसी (स्नातक) की पूरक परीक्षाओं में शामिल होने के लिए चार, पांच और सात दिसंबर के लिए तीन दिन की हिरासत पैरोल दी थी।

हालांकि, तन्हा के वकील ने कहा कि हिरासत पैरोल में पूरा दिन बर्बाद चला जाएगा और वह पढ़ नहीं पाएगा, इसलिए उसने अंतरिम जमानत मांगी है।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने पुलिस से बृहस्पतिवार को उन्हें तन्हा के लिए परीक्षा केंद्र के पास गेस्ट हाउस के इंतजाम करने के बारे में बताने को कहा।

सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल एस वी राजू ने अंतरिम जमानत अर्जी का विरोध किया और कहा कि आरोपी जेल में तो पढ़ ही रहा है और जेल में पाठ्य सामग्री की कमी की कोई शिकायत भी नहीं है।

उनका कहना था कि जेल में बड़ी संख्या में ऐसे कैदी हैं जो पढ़ते भी हैं। उनका सुझाव था कि उसे चार दिनों के लिए परीक्षा केंद्र के समीप गेस्ट हाउस में रखा जाए और सुरक्षा अधिकारी गेस्ट हाउस की चौकसी करेंगे।

तन्हा को दंगे की पूर्व नियोजित साजिश का कथित रूप से हिस्सा होने को लेकर इस मामले में 19 मई को गिरफ्तार किया गया था।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून के समर्थकों एवं विरोधियों के बीच हिंसा के बाद 24 फरवरी को सांप्रदायिक दंगे भड़क गये थे, जिसमें कम से कम 53 लोग मारे गये और करीब 200 लोग घायल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं