लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

By भाषा | Updated: March 8, 2021 14:37 IST

Open in App

जयपुर, आठ मार्च राजस्थान पुलिस के एक उपनिरीक्षक को शिकायतकर्ता महिला से दुष्कर्म के आरोप में सोमवार को निलंबित कर दिया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

अलवर की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया, ‘‘पीड़िता द्वारा रविवार को दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस उपनिरीक्षक भरत लाल (52) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

अधिकारी ने बताया कि आरोपी भरतलाल को सोमवार को सेवा से निलंबित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि 26 वर्षीय पीड़िता की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक ने दो, तीन और चार मार्च को उसे थाना बुलाया और उससे कथित रूप से दुष्कर्म किया। आरोपी ने शिकायतकर्ता महिला से यह कृत्य थाने के क्वार्टर में किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने थाने में शिकायत की थी कि उसका पति उसे तलाक देना चाहता है, जबकि वह उससे तलाक नहीं लेना चाहती। पति को ऐसा करने से रोकने के लिये वह आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक के पास गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों