लाइव न्यूज़ :

उत्तरप्रदेश का पुलिस उपनिरीक्षक 30 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगें हाथों गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 25, 2021 21:14 IST

Open in App

जयपुर, 25 जुलाई राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने राज्य के भरतपुर में उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के मगोर्रा थाने के पुलिस उपनिरीक्षक को परिवादी से 30 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह परिवादी से उसके विरूद्ध थाने में दर्ज प्रकरण में कानूनी कार्यवाही नहीं करने एवं आरोपियों के नाम हटाने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा था।

उन्होंने बताया कि दल ने रविवार को आरोपी प्रेमपाल सिंह को परिवादी से 30 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगें हाथों गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा रिश्वत की राशि 30-30 हजार रूपये की तीन किश्तों में लिया जाना स्वीकार कर परिवादी से 10 हजार रूपये पहले ही वसूल कर लिये थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे