लाइव न्यूज़ :

पुलिस उपनिरीक्षक और सहायक प्रशासनिक अधिकारी रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 25, 2021 18:28 IST

Open in App

जयपुर, 25 फरवरी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के दलों ने बृहस्पतिवार को दो अलग अलग कार्रवाई में पुलिस के एक उपनिरीक्षक और सहायक प्रशासनिक अधिकारी को कथित रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि आरोपी बारां सदर के थानाधिकारी उपनिरीक्षक सीताराम मीणा ने परिवादी के रिश्तेदार के विरूद्ध दर्ज प्रकरण में जांच के दौरान मारपीट नहीं करने व परेशान नहीं करने की एवज में कथित तौर पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी उपनिरीक्षक मीणा को बृहस्पतिवार को परिवादी से तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगें हाथ गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने दो हजार रुपये रिश्वत के शिकायत के सत्यापन के दौरान प्राप्त कर लिये थे।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में भीलवाड़ा के उपखंड अधिकारी कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कुमार चौबे को परिवादी से एक विचाराधीन वाद में निकटम तारीख पेशी देने व केस को सुचारू संचालन की एवज में पांच हजार रुपये की कथित रिश्वत की मांग की थी।

ब्यूरो की टीम ने आरोपी अधिकारी चौबे को बृहस्पतिवार को परिवादी से 2,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगें हाथ गिरफ्तार किया आरोपी द्वारा पहले भी एक हजार और 1,500 रुपये रिश्वत के प्राप्त कर लिये गये थे।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के निवास व अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच