लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने जम्मू में पीडीपी के मार्च को रोका

By भाषा | Updated: December 29, 2021 18:49 IST

Open in App

जम्मू, 29 दिसंबर जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा देश के रियल एस्टेट निवेशकों के साथ 39 मसौदा ज्ञापनों पर हस्ताक्षर के दो दिन बाद पीडीपी के युवा मोर्चे ने इसे कॉर्पोरेट घरानों को ‘संसाधनों की खुली बिक्री’ करार देते हुए बुधवार को यहां राज भवन तक मार्च निकालने की कोशिश की।

हालांकि, उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

जम्मू-कश्मीर सरकार ने करीब 19,000 करोड़ रुपये की आवास, होटल और वाणिज्यिक गतिविधियों से संबंधित अन्य परिजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर केंद्रशासित प्रदेश को रियल एस्टेट निवेशकों के लिए खोल दिया।

भाजपा और उप राज्यपाल प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि निवेश की आड़ में वह पूर्ववर्ती राज्य के संसाधनों को कॉर्पोरेट घरानों को बेच रही है।

पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘‘ एक तरफ तो भाजपा सरकार ने लद्दाख क्षेत्र के लोगों की सांस्कृतिक पहचान और नौकरियों को सुरक्षित करने का आश्वासन दिया है, वहीं दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर को बाहरी लोगों के लिए खोलकर इसकी संस्कृति और जातीय पहचान को खतरे में डाला जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है