लाइव न्यूज़ :

दो हफ्ते के बाद तीस हजारी अदालत में पुलिस ने काम किया शुरू, वकीलों की हड़ताल अब भी जारी

By भाषा | Updated: November 14, 2019 19:07 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी छह जिला अदालतों में अधिवक्ताओं ने गुरूवार को भी तीस हजारी अदालत में हुई झड़प के विरोध में कामकाज का बहिष्कार जारी रखा ।

Open in App
ठळक मुद्देतीस हजारी अदालत परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस ने दो हफ्ते बाद फिर काम शुरू कर दिया। वकीलों का कार्य बहिष्कार अभी भी जारी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित तीस हजारी अदालत परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस ने दो हफ्ते बाद फिर काम शुरू कर दिया। हालांकि वकीलों का कार्य बहिष्कार अभी भी जारी है। अधिवक्ताओं के साथ हुई झड़प के बाद दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी की सुरक्षा व्यवस्था का काम देखना बंद कर दिया था।

पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने जिला न्यायाधीश गिरीश कठपलिया को सुरक्षा स्थिति के बारे में अवगत कराया और सूचित किया कि पुलिसकर्मियों को अदालत परिसर के तीन प्रवेश द्वारों पर तैनात किया गया है । स्थिति बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर करीब 20 पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया गया है ।

प्रवेश द्वारों और हाजत क्षेत्र में तैनाती करते हुए पुलिसकर्मियों से कहा गया है कि अगर अधिवक्ताओं के साथ उनका विवाद होता है तो वह अपने वरिष्ठ अधिकारियों की इसकी सूचना दें । हाजत क्षेत्र में ही अधिवक्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प के दौरान गोलीबारी की घटना हुई थी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी छह जिला अदालतों में अधिवक्ताओं ने गुरूवार को भी तीस हजारी अदालत में हुई झड़प के विरोध में कामकाज का बहिष्कार जारी रखा । सैकड़ों अधिवक्ताओं ने साकेत अदालत के निकट सड़क पर हाथों में तख्तियां लिये मार्च किया और ‘हमें न्याय चाहिए’ के नारे लगाये ।

अधिवक्ताओं के मार्च के दौरान आधे घंटे के लिए यातायात को रोक दिया गया । दिल्ली की सभी जिला अदालत बार संघों के महासचिव धीर सिंह कसाना ने कहा कि सभी जिला अदालतों के अधिवक्ता 20 नवंबर को संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करेंगे ।

एक समाचार एजेंसी की महिला पत्रकार को एक अधिवक्ता ने अदालत कक्ष में प्रवेश करने से रोक दिया क्योंकि उनके पहनावे से उन्हें लगा कि वह वकील है । इसके बाद दो अधिवक्ता पत्रकार के साथ अदालत कक्ष में गए ताकि वह यह सुनिश्चित कर सकें कि वह किसी मामले में पक्ष रखने तो नहीं आयी है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया