लाइव न्यूज़ :

मोर के अंडे का ऑमलेट खाने की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की

By भाषा | Updated: July 14, 2021 01:00 IST

Open in App

नोएडा, 13 जुलाई उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने इन आरोपों की जांच शुरू कर दी है कि चार लोगों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर के चार अंडों का ऑमलेट पकाया और खाया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की है, लेकिन ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव के कुछ ग्रामीणों की ओर से इस बाबत शिकायत मिली है। शिकायत के मुताबिक हाल ही में जेवर तहसील के बीरमपुर गांव में एक मोरनी ने खाली भूखंड में चार अंडे दिए थे। शिकायत में कहा गया, ‘‘सोमवार की शाम गांव के चार लोगों ने उन अंडों को लेकर उनमें से एक के घर पर पकाया और खा लिया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घर से अंडे के खोल बरामद किए गए।’’

शिकायतकर्ताओं ने मोर के राष्ट्रीय पक्षी होने का हवाला देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रबूपुरा के थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया, ‘‘शिकायत मिली है और हम मामले की जांच कर रहे हैं। हम दावों की प्रामाणिकता का पता लगाने के लिए विषय विशेषज्ञों से भी परामर्श कर रहे हैं जिसके बाद कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन