लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर के आवास का घेराव का प्रयास कर रहे आप कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने की पानी की बौछार

By भाषा | Updated: July 3, 2021 20:17 IST

Open in App

मोहाली (पंजाब), तीन जुलाई पुलिस ने शनिवार को आप के उन कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया, जो बिजली कटौती के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के सिसवान स्थित आवास का ‘‘घेराव’’ करने के लिए आगे बढ़़ रहे थे।

आप की पंजाब इकाई के प्रमुख भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

मुख्यमंत्री के फार्महाउस की ओर जाने वाली सड़क पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था और बहुस्तरीय बैरिकेड लगाए गए थे।

आप पार्टी के झंडे लिये कार्यकर्ता जैसे ही बैरिकेड के पहले स्तर से आगे बढ़े और दूसरे स्तर तक पहुंचे, पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों की पगड़ी निकल गई। पुलिस ने मान और विधायकों हरपाल सिंह चीमा और मीत हेयर सहित कई आप नेताओं को हिरासत में ले लिया। उन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।

पंजाब अभूतपूर्व बिजली की कमी से जूझ रहा है और चिलचिलाती गर्मी के बीच शहरी और ग्रामीण इलाकों में लंबे समय तक बिजली की कटौती हो रही है।

पंजाब सरकार ने राज्य सरकार के कार्यालयों के समय में कटौती करने और उच्च ऊर्जा खपत वाले उद्योगों को बिजली की आपूर्ति कम करने का पहले ही आदेश जारी कर दिया है।

अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार उपभोक्ताओं, विशेषकर धान की खेती करने वाले किसानों को फसल बोने के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं करा पाने पर विपक्ष के निशाने पर हैं। इससे पहले आप नेताओं ने लोगों को सस्ती दरों पर 24 घंटे बिजली मुहैया कराने में 'विफल' रहने के लिए कांग्रेस सरकार की आलोचना की थी।

मान ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पंजाब के 2.75 करोड़ लोगों के "दुख" को मुख्यमंत्री को व्यक्त करने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया था कि वह ‘‘अपने फार्महाउस में सो रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि पंजाब में 10 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली देश में ‘सबसे महंगी’ है।उन्होंने कहा कि बिजली कटौती के कारण लोग इस भीषण गर्मी में सड़क पर धरने पर बैठने को मजबूर हैं।

संगरूर से सांसद मान ने यह भी कहा कि सिंह को किसानों के मुद्दों को सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क करना चाहिए और तीनों ‘‘काले कानूनों’’ को निरस्त कराना चाहिए।

किसान पिछले साल बनाए गए केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि निजी बिजली कंपनियां सरकारी खजाने को लूट रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंह ने न तो अपने चुनावी वादों को पूरा किया और न ही ‘‘माफिया’’ शासन को समाप्त किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आज भी पंजाब के लोग महंगी रेत, बजरी, बिजली, पेट्रोल और डीजल के कारण पीड़ित हैं।’’ उपनेता प्रतिपक्ष सरवजीत कौर मानुके, विधायकों प्रिंसिपल बुधराम, बलजिंदर कौर, कुलवंत सिंह पंडोरी, रूपिंदर कौर रूबी, बलदेव सिंह, मनजीत सिंह बिलासपुर, पार्टी के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसात ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन