लाइव न्यूज़ :

“लुभावने ऑफर देकर लोगों को ठगने वाले अपराधियों का पता लगाए पुलिस”

By भाषा | Updated: July 6, 2021 21:56 IST

Open in App

प्रयागराज, छह जुलाई इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को ऐसे अपराधियों का पता लगाने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया है जो लुभावने ऑफर देकर भोली भाली जनता की मेहनत की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं।

अदालत ने पुलिस महानिदेशक को जिला पुलिस प्रमुखों को सर्कुलर जारी कर ऐसी ठगी और धोखाधड़ी से कड़ाई से निपटने का निर्देश देने को कहा।

न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने कुलदीप नाम के एक व्यक्ति की जमानत अर्जी खारिज करते हुए यह आदेश पारित किया। कुलदीप के खिलाफ सहारनपुर के कुतुबशेर पुलिस थाने में मामला दर्ज है और उस पर धोखाधड़ी करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है।

सहारनपुर के इस मामले में एक अन्य आरोपी सुनील कुमार ने शिकायतकर्ता के बेटे शुभम कुमार के समक्ष खुद को एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के तौर पर पेश किया और शुभम को कारोबार शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये ऋण की पेशकश की और ऋण प्रस्ताव मंजूर कराने के लिए शुभम के साथ एक लाख रुपये की ठगी की।

ठगी का शिकार होने के बाद शुभम अवसादग्रस्त हो गया और बाद में उसने आत्महत्या कर ली।

याचिकाकर्ता ने दलील दी है कि उसने मृतक के साथ धोखाधड़ी नहीं की और जब वह मुख्य आरोपी के साथ एक एसयूवी में यात्रा कर रहा था, तो उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। इन आरोपियों के पास से कुछ मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

सरकारी वकील ने जमानत अर्जी का यह कहते हुए विरोध किया कि इस तरह के अपराध संगठित तरीके से किए जाते हैं जहां ऋण मंजूर कराने या किसी स्कीम के तहत रिवार्ड देने के बहाने भोली भाली जनता के साथ धोखाधड़ी की जाती है।

संबद्ध पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा, “वास्तव में एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी का कृत्य सुसंगठित गिरोह द्वारा किया जाता है और ऐसे समय में जब कोरोना की वजह से कई लोगों की नौकरी चली गई है, यह एक बहुत बड़ा अपराध है।”

अदालत ने 30 जून को याचिकाकर्ता की जमानत की अर्जी खारिज करते हुए कहा, “इससे बहुत सख्ती से निपटने की जरूरत है। जहां तक इस याचिकाकर्ता का संबंध है, इसे धोखाधड़ी में लगे लोगों के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है और उनके पास से मोबाइल फोन आदि भी बरामद हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं