लाइव न्यूज़ :

पुलिस नशेडियों से नरमी से निपटे, मादक पदार्थ तस्करों से करें सख्ती : खांडू

By भाषा | Updated: November 10, 2021 21:15 IST

Open in App

ईटानगर, 10 नवंबर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राज्य पुलिस ने आह्वान किया है कि वह नशे के आदी लोगों से नरमी से निपटे लेकिन मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर पूरी कड़ाई करे।

पुलिस अधीक्षकों, अरुणाचल प्रदेश सशस्त्र बटालियों और इंडियन रिजर्व बटालियन के कमांडेट की अर्धवार्षिक सम्मेलन को यहां मंगलवार को राज्य पुलिस मुख्यालय में संबोधित करते हुए खांडू ने कहा कि उनकी सरकार मादक पदार्थ तस्करी को बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘नशीले पदार्थों का खतरा गंभीर मुद्दा है। यह पूरी पीढ़ी को बर्बाद कर सकता है। समाज का अभिभावक होने के नाते हमें अपने भविष्य को बचाने के लिए सबकुछ करने की जरूरत है।’’

खांडू ने कहा, ‘‘माता-पिता बच्चों की पढ़ाई के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।कुछ खुश किस्मत होते हैं जिन्हें नौकरी मिल जाती है लेकिन कई जीवन चलाने के लिए संघर्ष करते हैं। ऐसे ही असुरक्षित युवाओं में से कुछ गलत संगत में पड़ जाते हैं और नशे के आदी हो जाते हैं।’’

उन्होंने पुलिस अधीक्षकों से आह्वान किया कि अपने-अपने जिलों में नशे के आदी लोगों का पता लगाए और पहचान गुप्त रखने के साथ उन्हें परामर्श दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?