लाइव न्यूज़ :

किशोरी के अपहरण और कथित दुष्‍कर्म के आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा

By भाषा | Updated: December 6, 2020 14:51 IST

Open in App

बलिया (उप्र) छह दिसंबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोलह साल की किशोरी का अपहरण कर कथित रूप से बलात्कार का मामला सामने आया है । पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

जिले के भीमपुरा थाना के प्रभारी शिवमिलन ने रविवार को बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली सोलह साल की किशोरी का गत तीन दिसम्बर को मनीष कुमार नामक 17 वर्षीय किशोर ने शादी का झांसा देकर अपहरण कर लिया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा में मनीष के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपी मनीष को थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह