लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के मुरैना में पुलिस ने जब्त किया 2.70 करोड़ रुपये कीमत का गांजा, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 1, 2021 20:05 IST

Open in App

मुरैना (मप्र), एक जून मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर एक ट्रक से करीब 2.70 करोड़ रुपये कीमत का 1,350 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) ललित शाक्यवार ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात को एबी रोड पर जिले के बानमोर कस्बे के पास तलाशी में एक ट्रक से 1,350 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि राजस्थान के पंजीयन नंबर वाला यह ट्रक ओडिशा से आ रहा था तथा आगरा की ओर जा रहा था। तभी गुप्त सूचना मिलने पर इस ट्रक को रोक लिया गया।

एसपी ने बताया कि ट्रक की तलाशी में स्टेशनरी के पैकेटों के नीचे छिपा हुआ गांजा बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने राजस्थान के धौलपुर जिले के निवासी दो लोगों को ट्रक से गिरफ्तार किया जबकि तीन अन्य मौके से फरार हो गये।

उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार किये गये आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

शाक्यवार ने बताया कि जब्त किये गये 1,350 किलोग्राम गांजे की कीमत लगभग 2.70 करोड़ रुपये बताई जाती है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा करीब 10 लाख रुपये कीमत के स्टेशनरी के 880 पैकेट तथा ट्रक को भी जब्त किया गया है।

एसपी ने बताया कि धौलपुर का यह गिरोह लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था तथा मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में इनकी आपूर्ति करता था।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर