लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने 10.97 क्विंटल गांजा किया जब्त, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 3, 2021 20:28 IST

Open in App

बरहमपुर, तीन जुलाई ओडिशा के गंजाम जिले में पिछले दो दिनों में तीन अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने 10.97 क्विंटल गांजा जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को गोलांथारा में गश्त के दौरान पुलिस ने 3.7 क्विंटल गांजा जब्त किया। गांजा को आंध्र प्रदेश से भुवनेश्वर की तरफ एक लॉरी में लाया जा रहा था।

बरहमपुर के उप संभागीय पुलिस अधिकारी जयंत महापात्रा ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जबकि चालक और वाहन का सफाईकर्मी घटनास्थल से भागने में सफल हो गया।

शुक्रवार को पुलिस ने खल्लीकोटे पुलिस थाना क्षेत्र से एक ट्रक से 7.02 क्विटंल गांजा जब्त किया। यह मादक पदार्थ काजू से भरे ट्रक से बरामद हुआ। गांजा के अलावा छह क्विंटल काजू भी ज़ब्त किया गया। हालांकि ट्रक का चालक और सहायक मौके से फ़रार हो गया।

वहीं एक अन्य घटना में पुलिस ने करीब 25 किलोग्राम गांजा सुरादा पुलिस थाना इलाके से जब्त किया गया। शुक्रवार को मोटरसाइकिल से तस्कर इसे ले जा रहे थे। सुरादा के पुलिस प्रभारी रमेश प्रधान ने बताया कि तीन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया। तीन दिन पहले पुलिस ने दो करोड़ रुपये मूल्य का गांजा खापरागंडा गांव से जब्त किया।

बेरहामपुर के उप संभागीय पुलिस अधिकारी जयंत मोहापात्रा ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जबकि चालक और वाहन का सफ़ाईकर्मी घटनास्थल से भागने में सफल हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए