लाइव न्यूज़ :

उत्तर त्रिपुरा में मस्जिद में तोड़फोड़ के बाद जिले की सभी मस्जिदों को दी गई पुलिस सुरक्षा

By भाषा | Updated: October 27, 2021 22:21 IST

Open in App

अगरतला, 27 अक्टूबर उत्तर त्रिपुरा जिले के पानीसागर सब डिवीजन में विश्व हिंदू परिषद के एक रैली के दौरान एक मस्जिद में तोड़फोड़ होने के एक दिन बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जिले की सभी मस्जिदों को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।

पुलिस महानिदेशक वी एस यादव ने बताया कि उत्तर त्रिपुरा में कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर स्थिति शांतिपूर्ण रही। उत्तर त्रिपुरा जिले के चमटिल्ला इलाके में घटना होने के बाद पानीसागर और धर्मनगर डिवीजन में धारा 144 लागू कर दी गई है।

यादव ने कहा, “राज्य में सभी मस्जिद में सुरक्षा बढा दी गयी है । हम स्थिति पर निगरानी रखे हैं।” चमटिल्ला इलाके में मंगलवार शाम को विहिप की एक रैली के दौरान एक मस्जिद में तोड़फोड़ की गई और दो दुकानों को आग लगा दिया गया था। बांग्लादेश में हाल में हिन्दुओं पर हुए हमले के विरोध में विहिप ने रैली का आयोजन किया था जिस दौरान यह घटना हुई।

उत्तर त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक भानुपाड़ा चक्रवर्ती के अनुसार रोवा बाजार में भी कथित तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की कुछ दुकानों और तीन घरों में तोड़फोड़ की गई। चक्रवर्ती ने पीटीआई-भाषा से कहा, “उत्तर त्रिपुरा जिले में अब स्थिति शांतिपूर्ण है। हमने जिले की सभी मस्जिदों में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत पानीसागर और धर्मसागर डिवीजन में अनिश्चितकाल के लिए निषेधाज्ञा लागू है।”

अखिल भारतीय संगठन जमीयत उलमा ए हिंद की शाखा त्रिपुरा राज्य जमीयत उलमा ने इसकी पुष्टि की है कि उत्तर त्रिपुरा की सभी मस्जिदों को पुलिस सुरक्षा दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब