लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने खोली एक करोड़ की लूट की पोल, युवकों ने देनदारी से बचने को रची थी झूठी कहानी

By भाषा | Updated: September 2, 2019 06:32 IST

पुलिस के अनुसार लूट की शिकायत करने वाले दोनों युवकों ने पूछताछ में सच्चाई स्वीकार कर ली। हालांकि पुलिस ने रविवार सुबह घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

Open in App

जींद में गांव बिरौली के निकट शनिवार रात दो युवकों से एक करोड़ रूपये लूट की घटना पुलिस जांच में फर्जी निकली। पुलिस के अनुसार लूट की शिकायत करने वाले दोनों युवकों ने पूछताछ में सच्चाई स्वीकार कर ली। हालांकि पुलिस ने रविवार सुबह घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

डीएसपी धर्मबीर सिंह ने बताया कि लाखों रूपये की देनदारी से बचने के लिए दोनों युवकों ने एक करोड़ रूपये की लूट होने का दावा किया था। उन्होंने बताया कि हालांकि इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। गहनता से पूछताछ में दोनों युवकों ने स्वीकार किया कि उनके साथ कोई लूट नहीं हुई थी।

पुलिस ने बताया कि गांव कड़ौदा, झज्जर निवासी संदीप ने बीती रात पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी थी कि वह अपने दोस्त अजय खत्री के साथ गाड़ी में सवार होकर जींद की तरफ आ रहा था। पुलिस के अनुसार संदीप ने बताया था कि अजय के पास एक करोड़ रूपये की राशि थी जो गांव दनौदा निवासी राममेहर को देनी थी।

गांव बिरौली के निकट कार सवार युवकों ने उन पर गोलीबारी की और एक करोड़ रूपये की राशि लूट ली और नये बस अडडे की तरफ फरार हो गए। पुलिस के अनुसार सूचना के बाद डीएसपी धर्मबीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों युवकों ने शराब पी हुई थी। मध्यरात्रि तक मामले की छानबीन होती रही।

पुलिस ने अजय की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि अजय का बादली में सीमेंट तथा रोड़ी का प्लांट है इसके अलावा झज्जर में होटल भी है। अजय ने गुरूग्राम में फ्लैट भी बनाए हुए हैं। उसकी काफी राशि फ्लैटों में फंस गई।

गांव दनौदा कलां निवासी राममेहर का अजय पर बकाया था। राममेहर ने अजय से एक करोड़ रूपये की मांग की थी। वास्तव में अजय के पास देने के लिए राशि थी ही नहीं। अजय ने लूट का यह दावा देनदारी से बचने के लिए अपने साथी संदीप के साथ मिलकर किया था। संदीप के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया