लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ में मानव तस्करों के कब्जे से पुलिस ने छह बच्‍चों को छुड़ाया, गिरोह के 16 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 26, 2021 14:27 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र) 26 जुलाई अलीगढ़ पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई ने रविवार रात भर चले अभियान में अलीगढ़ और गाजियाबाद समेत आसपास के जिलों से पिछले कुछ सप्ताह में अगवा किए गए छह बच्चों को छुड़ाया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि अलीगढ़ शहर और आसपास के इलाकों में रविवार रात भर छापेमारी कर रैकेट में शामिल एक अंतर्जनपदीय गिरोह के 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने पत्रकारों को बताया कि कल शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना महुआ खेड़ा के बोर्ना गांव में एक चौराहे के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि चार अपहृत बच्चे इस समय गंगा नगर कॉलोनी के एक घर में रखे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत छापा मारा कर चारों बच्चों को बरामद किया। नैथानी ने बताया कि इसके अलावा दिल्ली गेट थाना क्षेत्र के करीब एक और घर से दो और बच्चे बरामद किए गए। गिरफ्तार लोगों में गिरोह का सरगना दुर्योधन, अनिल, शुभम, धर्मवीर, आकाश, संजय गोयल और दस अन्य स्टाफ शामिल हैं। आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है