लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में अपहृत व्यक्ति को पुलिस ने छुड़ाया

By भाषा | Updated: August 8, 2021 18:30 IST

Open in App

हैदराबाद, आठ अगस्त पुलिस ने एक व्यक्ति को रविवार सुबह अपहर्ताओं के चंगुल से बचा लिया जिसका निर्मल जिले में स्थित उसके घर से कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने इसके साथ ही कम से कम पांच अपहर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि भूमि एवं भवन संबंधी कारोबार करने वाले व्यक्ति का एक अपार्टमेंट परिसर स्थित उसके घर से दो कारों में पहुंचे पांच व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया। इसने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर यह पता चला है कि अपहरण वित्तीय विवाद को लेकर किया गया।

इस संबंध में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद, पुलिस टीमों ने जांच की और दो कारों का पीछा किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उक्त वाहनों को टोल प्लाजा पर रोककर अपहृत व्यक्ति को बचा लिया तथा पांच अपहर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

स्थानीय टीवी चैनलों पर प्रसारित एक वीडियो में पांच व्यक्ति एक व्यक्ति को पकड़कर एक एस्केलेटर से निकलते दिखाई दिए।

अपार्टमेंट में मौजूद एक चश्मदीद ने कहा कि पांचों व्यक्ति जबरन उस व्यक्ति को ले गए और जब उन्होंने टोका तो उन्होंने जवाब दिया "क्या आप पैसे देंगे?"

पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं