लाइव न्यूज़ :

मप्र के 39 बंधुआ मजदूरों को पुलिस ने कोल्हापुर से छुड़ाया

By भाषा | Updated: November 27, 2021 16:39 IST

Open in App

भोपाल/ राजगढ़, 27 नवंबर महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में गन्ने के खेतों में बंधुआ मजदूर के तौर पर काम कर रहे मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के 39 लोगों को पुलिस ने मुक्त कराया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि एक ठेकेदार इन लोगों को एक माह पहले पड़ोसी राज्य के कोल्हापुर में ले गया गया था लेकिन वहां पहुंचने के बाद से श्रमिकों को उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कुछ दिन पहले नरसिंहगढ़ के विधायक ने 39 बंधुआ मजदूरों के महाराष्ट्र के कोल्हापुर में फंसे होने की सूचना दी थी। मैंने तुरंत कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक से बात की और उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए एक पुलिस दल यहां से भेजा। शुक्रवार को मजदूर अपने घर पहुंच गए।’’

पुलिस अधिकारी ने कहा कि राजगढ़ के अंबेडकर नगर निवासी पारदी ने कोल्हापुर के इसपुरली थाना क्षेत्र के गिरगांव गांव में बंधुआ मजदूर के रुप में फंसे 39 लोगों के समूह का हिस्सा होने की सूचना दी थी।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘मध्यप्रदेश के बुरहानपुर का एक ठेकेदार महमूद खान उन्हें कोल्हापुर ले गया था और मजदूरों को गिरगांव के महेश मधुकर चौहान को सौंप दिया था। जब इन श्रमिकों ने 25 दिन काम करने के बाद मजदूरी मांगी तो चौहान ने उन्हें बताया कि उनका पैसा खान को भुगतान कर दिया गया है और फिर मजदूरों को वहां से जाने से रोक दिया।’’

शर्मा ने कहा कि श्रमिकों के समूह में शामिल एक महिला ने वहां बच्चे को भी जन्म दिया। मजदूरों के बयान ले रहे हैं इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

श्रमिकों के मुक्त होकर यहां पहुचने पर स्थानीय विधायक सहित जिला कलेक्टर हर्ष दीक्षित और पुलिस अधीक्षक ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के लिए पुलिस की प्रशंसा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है