लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी छात्राओं के मामले में पुलिस ने लगाई अंतिम रिपोर्ट, विहिप नेताओं ने जताई आपत्ति

By भाषा | Updated: January 17, 2021 22:47 IST

Open in App

बरेली (उप्र) 17 जनवरी सेना के जवानों पर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी करने वाली आईवीआरआई, बरेली में पढ़ने वाली कश्मीर की तीन छात्राओं के मामले में पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी जिसके विरोध में विश्व हिन्दू परिषद का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक और जिले के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक से मिलेगा।

विश्‍व हिंदू परिषद के चार जिलों के प्रभारी व विभाग अध्यक्ष पवन अरोरा ने पत्रकारों से रविवार को कहा कि देश के जवानों के खिलाफ टिप्पणी करने वालों को क्लीन चिट देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्‍होंने कहा ''जिस किसी ने सेना के खिलाफ टिप्पणी की उसे सजा मिलनी चाहिए। इस तरह की कार्रवाई को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे और इस मामले में विश्व हिन्दू परिषद का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को बरेली के एडीजी पुलिस और एसएसपी से मिलेगा।''

उन्‍होंने कहा आईवीआरआई में पढ़ने वाली कश्मीर की तीन छात्राओं ने पुलवामा कांड के बाद सेना के जवानों पर विवादित टिप्पणी की थी।

गौरतलब है कि यह मामला जनवरी 2019 का है। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में पढ़ने वाली कश्मीर की तीन छात्राएं डॉक्टर उफ़क, डा शामिया इरशाद और डॉक्टर होमेरा फयाज ने पुलवामा हमले के बाद सोशल मीडिया पर सेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पता लगने पर लोगों में आक्रोश फैल गया था और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने संस्थान में पहुंच कर आपत्ति दर्ज कराई थी।

आईवीआरआई प्रबंधन ने भी जांच में छात्राओं को दोषी पाया ,इनमें एक छात्रा का नाम संस्थान से काट दिया गया जबकि दो छात्राओं की फेलोशिप पर स्कॉलरशिप रोक दी गई थी। एलआईयू की रिपोर्ट में भी विवादित टिप्पणी की बात सही पाई गई थी। इसके बाद तीनों छात्राओं के खिलाफ विहिप कार्यकर्ता अमित की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई।

इज्जत नगर के थाना प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि इस मामले में अंतिम रिपोर्ट सात दिसंबर, 2019 को ही लगा दी गई थी। उन्‍होंने कहा कि छात्राओं ने लिखित में दिया था कि किसी को आघात पहुंचाने का कोई उद्देश्य नहीं था फिर भी अगर कोई आहत हुआ है तो इसके लिए वे दिल से लिखित माफी मांगती हैं।

सेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अंतिम रिपोर्ट लगाने का पता चलने पर विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!