लाइव न्यूज़ :

दुकान में बंद रह गई दो महिलाओं को पुलिस ने निकाला

By भाषा | Updated: April 26, 2021 22:13 IST

Open in App

धौलपुर, 26 अप्रैल राजस्थान के धौलपुर जिले में सोमवार को कपड़े की एक दुकान में बंद हो गईं दो महिलाओं को बाद में पुलिस ने निकाला।

यह घटना उस समय हुई जबकि पुलिस की जीप को देखकर दुकानदार जल्‍दबादी में दुकान बंद कर अपने घर चला गया है। राज्‍य में जन अनुशासन पखवाड़ा चल रहा है जिसके तहत जरूरी सामान के अलावा सारी दुकानें बंद हैं। उक्‍त दुकानदार ने सरकारी आदेश के बावजूद दुकान खोली थी और जब पुलिस की जीप उधर आई तो वह आननफानन में दुकान बंद कर घर चला गया।

दुकानदार के अनुसार उससे यह अनजाने में हुआ।

धौलपुर के पुलिस अधीक्षक केसर सिंह वहां से गुजर रहे थे तभी किसी ने उन्‍हें दुकान के भीतर से रोने एवं चिल्‍लाने की आवाज आने की बात बताई। इस पर दुकान का शटर तोड़कर महिलाओं (मां-बेटी) को निकाला गया।

सिंह ने पीटीआई को बताया,“जब उन्हें बचाया गया तो उनकी हालत खराब थी। दुकानदार को बुलाया गया और उसके खिलाफ महामारी रोग अधिनियम और भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। दुकानदार का कहना है कि उसने जल्दी में दुकान बंद कर दी और भूल गया कि दुकान के अंदर ग्राहक थे।’’

संपर्क करने पर दुकानदार बनवारी ने कहा कि घर में शादी ब्‍याह के कार्यक्रम के कारण वह आने की स्थिति में नहीं था। हालांकि शटर तोड़ दिए जाने के बाद वह वहां आ गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जन अनुशासन पखवाड़े के बावजूद खुले में भगवत कथा आयोजन के एक अन्य मामले में पूर्व विधायक सुखराम कोली सहित आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग