लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने जंतर-मंतर से हमारा टेंट हटाया, हम अपना धरना जारी रखेंगे: औजला

By भाषा | Updated: January 15, 2021 23:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले करीब 40 दिनों से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे कांग्रेस के कई सांसदों का अस्थायी टेंट पुलिस ने शुक्रवार को हटा दिया, हालांकि लोकसभा सदस्य गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों की मांगें माने जाने तक वे इस स्थान से नहीं हटेंगे।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि एनजीटी के एक आदेश का हवाला देते हुए पुलिस ने टेंट हटाया और दो सांसदों गुरजीत औजला और रवनीत बिट्टू को अपने साथ थाने ले गई। बाद में इनको छोड़ दिया गया।

इन सांसदों से शुक्रवार दोपहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी मिलने पहुंचे थे। इनकी मांग है कि कृषि कानूनों को वापस लेने समेत किसानों की सभी मांगें स्वीकार की जाएं।

गुरजीत औजला ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘राहुल जी और प्रियंका जी ने यहां आकर किसानों के लिए लड़ाई तेज करने का ऐलान किया तो पुलिस ने हमारा टेंट हटा दिया। हमें हिरासत में लिया गया था। हम फिर बैठ गए हैं। मांगें पूरी होने तक हम हटने वाले नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की सभी मांगें स्वीकार करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे