लाइव न्यूज़ :

केरल में पुलिस ने तीन पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: November 20, 2021 18:00 IST

Open in App

कोझीकोड (केरल), 20 नवंबर पुलिस ने उन तीन पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जो कांग्रेस के एक विरोधी गुट की एक बैठक को कवर करने के लिए पहुंचे थे और उन्हें पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर पीटा गया था।

कसाबा पुलिस ने अदालत के निर्देश पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘घटना के समय वहां मौजूद एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने के अनुरोध को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उनकी शिकायत में कहा गया है कि पत्रकारों ने बिना अनुमति के एक वीडियो रिकॉर्ड किया, उसे धक्का दिया और उसके साथ गाली-गलौज की।’’

एक दैनिक समाचार पत्र के फोटोग्राफर साजन वी नांबियार के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और एक महिला पत्रकार सहित अन्य के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जब वे 13 नवंबर को हॉल में पहुंचे। जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष यू राजीवन मास्टर समेत पार्टी कार्यकर्ता बैठक में भाग ले रहे थे।

विपक्ष के नेता वी डी सतीसन और कांग्रेस डीसीसी अध्यक्ष के प्रवीण कुमार ने हमले की निंदा की और कहा कि मामले की जांच की जाएगी। पत्रकारों से मारपीट के आरोप में कांग्रेस पार्टी ने अपने दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह