लाइव न्यूज़ :

‘अपमानजनक ’ वीडियो मामले में पुलिस ने गूगल के सुंदर पिचई पर मामला दर्ज किया, बाद में नाम हटाया

By भाषा | Updated: February 12, 2021 16:35 IST

Open in App

वाराणसी, 12 फरवरी उत्तर प्रदेश की वाराणसी पुलिस ने गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचई सहित 18 लोगों के खिलाफ पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कथित तौर पर छवि खराब करने वाले वीडियो को लेकर मामला दर्ज किया। हालांकि बाद में प्राथमिकी से गूगल के अधिकारियों के नाम हटा दिए गए।

एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बाद में ‘‘शामिल नहीं होने’’ की बात सामने आने पर पिचई तथा गूगल के तीन शीर्ष अधिकारियों के नाम प्राथमिकी से हटा दिए गए हैं।

यह प्राथमिकी एक स्थानीय निवासी की शिकायत पर दर्ज की गई थी। शिकायकर्ता ने दावा किया था कि अक्टूबर माह में वाट्सऐप पर एक वीडियो आया था, जिसमें प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। उसने कहा कि बाद में यह वीडियो यूट्यूब पर भी आ गया, जहां वीडियो को पांच लाख से ज्यादा बार देखा गया।

शिकायतकर्ता ने कहा कि वीडियो पर आपत्ति जताने पर उसे 8,500 से ज्यादा बाद धमकी भरे फोन आए।

भेलूपुर पुलिस थाने में छह फरवरी को दर्ज प्राथमिकी में पिचई के अलावा संजय कुमार समेत गूगल भारत के तीन अधिकारियों को नामजद किया गया।

इस मामले में गूगल ने अभी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।

प्राथमिकी में गाजीपुर के एक गायक का नाम भी शामिल है, आरोप है कि उसने ही उक्त वीडियो बनाया था।

भेलूपुरा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि,‘‘ मामले में शामिल नहीं होने की बात सामने आने पर गूगल के अधिकारियों के नाम उसी दिन प्राथमिकी से हटा दिए गए थे। शेष बिन्दुओं पर जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू