लाइव न्यूज़ :

पुलिस भर्ती परीक्षा : सुरजेवाला ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से जांच की मांग

By भाषा | Updated: October 2, 2021 22:51 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो अक्टूबर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को हरियाणा में पुलिस उपनिरीक्षक पद के लिए हुई भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित रूप से लीक होने की जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से कराने की मांग की।

मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला ने कहा कि पुलिस उपनिरीक्षक के 400 पदों के लिए करीब 1.58 लाख लोगों ने आवेदन किया था और 26 सितंबर को संपन्न हुई परीक्षा में 1.07 लाख लोग शामिल हुए।

उन्होंने दावा किया कि अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों को दो अलग-अलग प्रश्नपत्र दिए गए। सुरजेवाला ने कहा,‘‘ कुछ केंद्रों पर दो प्रश्नपत्र दिए गए जबकि कुछ अन्य पर तीन प्रश्न पत्र दिए जो ‘प्रश्नपत्र लीक घोटाले’ का भंडाफोड़ करता है।

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से कराने का आदेश दिया जाना चाहिए और परीक्षा दोबारा कराई जानी चाहिए।

सुरजेवाला ने सवाल किया कि पुलिस उपनिरीक्षक की एक भर्ती परीक्षा के लिए क्यों तीन अलग-अलग प्रश्नपत्र दिए गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाण कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) परीक्षा होने के आठ दिन बीतने के बाद भी उत्तर कुंजी जारी करने में असफल रहा। सुरजेवाला ने दावा किया कि ‘‘ यह इस सच्चाई का खुलासा करता हैं कि एक प्रश्नपत्र नहीं बल्कि एक ही परीक्षा के लिए तीन अलग-अलग प्रश्नपत्र थे।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि परीक्षा में कुछ ‘बेतुके’ सवाल पूछे गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके नेताओं की जानकारी पुलिस उपनिरीक्षक बनने की कसौटी है।

सुरजेवाला ने प्रश्नों की ओर इशारा करते हुए कहा कि समझ से परे है कि पुलिस उपनिरीक्षक की भर्ती और हरियाणा के गृहमंत्री की वैवाहिक स्थिति और एचएसएससी अध्यक्ष के गांव से क्या संबंध हैं।

कांग्रेस नेता ने परीक्षा की शुचिता पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच के लिए उच्च न्यायालय के पदस्थ दो न्यायाधीशों का आयोग बनाने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर