लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने राजकीय बालिका गृह से गायब 12 बालिकाओं को बरामद किया, छह कर्मचारियों के निलंबन का आदेश

By भाषा | Updated: July 22, 2021 10:39 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 22 जुलाई पुलिस ने बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के निधरिया गांव में स्थित राजकीय बालिका गृह से गायब सभी 12 बालिकाओं बरामद कर लिया है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर छह कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज ने बृहस्‍पतिवार को बताया कि फेफना थाना क्षेत्र के निधरिया गांव में स्थित राजकीय बालिका गृह से 20 जुलाई की देर रात्रि 12 बालिकाएं गायब हो गईं थी । पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के दो घंटे के अंदर ही 12 बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी अदिति सिंह ने इस मामले की जांच के लिए बुधवार को एक समिति गठित की थी जिसमें उप जिलाधिकारी सदर व जिला प्रोबेशन अधिकारी शामिल किये गए थे। समिति की जांच में इस मामले में घटना में प्रथम दृष्टया बालिका गृह पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है।

सरोज के मुताबिक दो महिला होमगार्ड रमावती देवी व लीला देवी, दो पुरुष होमगार्ड हंसराज यादव व छोटे लाल यादव तथा दो विभागीय कर्मचारी राजेश व बीरबल यादव को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह