लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की को पुलिस ने अपहरण के 10 घंटे के भीतर बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 12, 2021 22:45 IST

Open in App

जम्मू, 12 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण होने के 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लड़की का अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने की शिकायत किश्तवाड़ पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम बनाई और तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की का अपहरण होने के कुछ घंटों के भीतर ही उसके जिले के थाथरी इलाके में होने की सूचना मिली, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मुन्ना ग्राम के तौर पर की गई है जो पश्चिम बंगाल का निवासी है। प्रवक्ता ने बताया कि चिकित्सा और कानूनी औपचारिकताएं पूरा करने के बाद लड़की को उसके परिवार को सौंप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू