लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने ढाई करोड़ रुपये कीमत का गांजा बरामद किया, आठ तस्‍कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 15, 2021 19:14 IST

Open in App

फ‍िरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), 15 फरवरी फ‍िरोजबाद जिले की पुलिस और एसओजी टीम ने ओडिशा से लाकर विभिन्‍न जिलों में गांजा की आपूर्ति करने वाले गिरोह के आठ सदस्‍यों को गिरफ़्तार कर उनके कब्‍जे से चार क्विंटल 580 ग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार अन्‍तरराष्‍ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये है।

वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय कुमार पांडेय ने सोमवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि करीब 15 साल से ओडिशा के नक्‍सल प्रभावित जिलों के क्षेत्र से राजेश गुप्‍ता नामक एक ट्रांसपोर्टर के जरिये मथुरा निवासी सत्‍यभान पांडेय गांजा की तस्‍करी करते आ रहा है।

एसएसपी के मुताबिक पिछले दिनों पकड़े गये जावेद नाई की निशानदेही पर पुलिस ने कार्रवाई की है। उन्‍होंने बताया कि जिन आठ लोगों को गिरफ़्तार किया गया है उनमें सरगना सत्‍यभान पांडेय, कन्‍हैया पांडेय, महेश बादल, अश्विनी कुमार शर्मा व राजीव शर्मा (सभी मथुरा जिले के निवासी) तथा विष्‍णु सरदार, माधव व कुन्‍न टुडू (तीनों ओडिशा निवासी) हैं। इनके कब्‍जे से चार क्विंटल 580 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। उन्‍होंने बताया कि फ‍िरोजाबाद और मथुरा पुलिस जल्‍द ही इस गिरोह के बाकी लोगों को गिरफ़्तार करेगी।

उन्‍होंने पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र के साथ 25 हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की। पुलिस टीम को पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों ने यह भी बताया कि वे मथुरा के विभिन्न होटलों में रह रहे विदेशी पर्यटकों को भी नशीले पदार्थ की बिक्री किया करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया