लाइव न्यूज़ :

नोएडा से लापता फैक्टरी मालिक को पुलिस ने हरिद्वार से किया बरामद

By भाषा | Updated: October 6, 2021 16:17 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),छह अक्टूबर नोएडा थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 90 स्थित एक फैक्टरी का मालिक बीती रात लापता हो गया,जिसे पुलिस ने हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि गाजियाबाद के रहने वाले अंकुश जैन की थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 90 में कपड़े बनाने की फैक्टरी है, मंगलवार शाम 7:30 बजे उन्होंने अपनी मां को फोन करके कहा कि वह उनसे अंतिम बार बात कर रहे हैं और आत्महत्या करने जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इसके बाद जैन फैक्टरी से कार में सवार होकर कहीं चले गए। इस मामले की सूचना उनके एक दोस्त ने थाना फेस-2 पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें बनाई गई। पुलिस ने सर्विलांस तथा मुखबिरी के आधार पर उन्हें हरिद्वार के एक होटल से सुबह पांच बजे बरामद किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस जैन को लेकर नोएडा आई है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अपर उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि जैन पर कुछ लोगों का कर्जा है, तथा उनका परिवार में भी कुछ विवाद चल रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे