लाइव न्यूज़ :

आगरा में लापता सेल्समेन का शव पुलिस ने किया बरामद

By भाषा | Updated: August 8, 2021 23:43 IST

Open in App

आगरा (उप्र), आठ अगस्त पुलिस को आगरा में छह दिन से लापता सेल्स मैनेजर का शव रविवार को ट्रांसपोर्टनगर की झाड़ियों में मिला।

पुलिस ने बताया कि थाना एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी सुनील कुमार शर्मा एक ऑटोमोबाइल कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर तैनात था। वह दो अगस्त से लापता था और उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट थाना एत्माद्दौला में दर्ज करायी गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि सुनील अपने घर से गांधीनगर निवासी अजय के घर गया था लेकिन वह वहां से बाहर निकलता नहीं दिखा। पुलिस अजय के घर पहुंची, लेकिन तब तक अजय अपनी पत्नी मोना से साथ फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने दह लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात मोना को गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने रविवार सुबह शव बरामद कर लिया। मोना ने पुलिस को बताया कि सात साल पहले वह और अजय उर्फ डकैत सुनील के घर किराये पर रहते थे और तभी से उनकी पहचान थी।

पुलिस के अनुसार मोना और अजय ने मिलकर सुनील की हत्या की है। इस बीच, थाना एत्माद्दौला निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो