लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने ठाणे कांग्रेस अध्यक्ष का बयान दर्ज किया, जान के खतरे का किया था दावा

By भाषा | Updated: June 6, 2021 18:30 IST

Open in App

ठाणे, छह जून ठाणे पुलिस की अपराध शाखा के रंगदारी निरोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने तिहाड़ जेल से गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर द्वारा फोन पर कथित तौर पर ठाणे जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण को धमकी दिए जाने की शिकायत के बाद उनका बयान दर्ज किया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

एईसी अधिकारियों ने शनिवार को चव्हाण को कार्यालय बुलाया था और उनका बयान दर्ज किया। इससे पहले चव्हाण ने ठाणे के पुलिस आयुक्त जय जीत सिंह से मुलाकात कर इस संबंध में शिकायत की थी।

अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

चव्हाण ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें उम्र कैद की सजा काट रहे तिहाड़ जेल में बंद ठाकुर के एक कथित सहयोगी के मुंबई के उपनगर घाटकोपर स्थित दफ्तर में बुलाया गया था जहां उन्हें ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी में फोन पर धमकी दी गई।

चव्हाण ने दावा किया कि उन्होंने ठाणे शहर में अवैध निर्माण और स्थानीय नगर निकाय में भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल