लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ अधिकारियों व यूनीटेक के पूर्व प्रवर्तकों की ‘मिलीभगत’ मामले में 37 जगहों पर पुलिस की छापेमारी

By भाषा | Updated: October 25, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को हरियाणा, राजस्थान और राष्ट्रीय राजधानी में 37 ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने जेल में बंद यूनीटेक के पूर्व प्रवर्तकों संजय और अजय चंद्रा के साथ तिहाड़ जेल के अधिकारियों की कथित मिलीभगत की जांच का उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्देश देने के कुछ दिनों बाद यह कार्रवाई की है।

दिल्ली पुलिस के पीआरओ (जनसंपर्क अधिकारी) चिन्मय बिस्वाल ने एक बयान में कहा कि अपराध शाखा की टीमों ने यूनीटेक के संस्थापक रमेश चंद्रा और कंपनी के पूर्व प्रवर्तकों अजय चंद्रा और संजय चंद्रा तथा उनके कर्मचारियों के साथ-साथ तिहाड़ जेल के अधिकारियों के परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि ये अभियान दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में 37 अलग-अलग स्थानों पर 37 टीमों द्वारा चलाए गए।

उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल संख्या सात के पूर्व अधीक्षक, पूर्व उपाधीक्षक, सहायक अधीक्षक और जेल के संविदा कर्मियों के आवासों की तलाशी ली गयी। बयान में बिस्वाल के हवाले से कहा गया है कि मामले की जांच कर रही अपराध शाखा की टीम ने मोबाइल फोन के रूप में सबूत एकत्र किए और आवश्यक दस्तावेज भी जब्त किए हैं। मामले में आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब