लाइव न्यूज़ :

नोएडा में स्पा सेंटर में पुलिस का छापा, 23 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 1, 2021 23:45 IST

Open in App

नोएडा, एक अप्रैल उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के सेक्टर 61 में स्थित एक मॉल में चल रहे स्पा सेंटर में बृहस्पतिवार की देर रात को नोएडा पुलिस ने छापा मारा, जहां से पुलिस ने स्पा संचालक एवं प्रबंधक समेत नौ पुरुषों तथा 14 महिलाओं को गिरफ्तार किया है तथा मौके से भारी तादाद में मादक द्रव्य तथा आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 61 में स्थित शॉप्रिक्स मॉल के अंदर निरवाना नाम से एक स्पा सेंटर चल रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि यहां पर कथित रूप से देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

उन्होंने बताा कि पुलिस की एक टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात को स्पा सेंटर पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक अवस्था में लोगों को देखा गया । अपर उपायुक्त ने बताया कि मौके से पुलिस ने कथित देह व्यापार में संलिप्त 14 महिलाएं, सात ग्राहकों तथा स्पा संचालक गुलफान और प्रबंधक अखिलेश को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि मौके से भारी मात्रा में मादक द्रव्य, आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह स्पा यहां तीन साल से चल रहा था। उन्होंने बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस स्पा के संचालन में मॉल के प्रबंधक एवं सिक्योरिटी अधिकारी की क्या भूमिका है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ और अहम जानकारियां मिली है और उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है