पुलिस ने परमबीर सिंह से करीब सात घंटे पूछताछ की
By भाषा | Updated: November 25, 2021 19:32 IST2021-11-25T19:32:08+5:302021-11-25T19:32:08+5:30

पुलिस ने परमबीर सिंह से करीब सात घंटे पूछताछ की
मुंबई, 25 नवंबर मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश हुए और उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सिंह अपराध शाखा की इकाई-11 के कार्यालय से शाम करीब 6:15 बजे निकले।
मुंबई की एक अदालत द्वारा ''भगोड़ा'' घोषित किए गए आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह जबरन वसूली के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए। सिंह के खिलाफ गोरेगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।