लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने किसान एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समर्थकों को घरों में नजरबंद किया

By भाषा | Updated: December 18, 2020 16:00 IST

Open in App

नोएडा, 18 दिसम्बर किसान एकता संगठन द्वारा शुक्रवार को कालिंदी कुंज बॉर्डर से दिल्ली कूच किए जाने की घोषणा के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान एवं उनके समर्थकों को घरों में ही नजरबंद कर दिया।

किसान एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कल घोषणा की थी कि संगठन के पदाधिकारी कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को कालिंदी कुंज बॉर्डर से दिल्ली जायेंगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को सोरन प्रधान व उनके समर्थकों को घर में ही नजरबंद कर दिया।

सोरन प्रधान ने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस के बल पर किसानों के आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से किसान दबने और झुकने वाले नहीं हैं और आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मांगों को मानकर तुरंत कृषि कानूनों को वापस ले।

वहीं पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में धारा 144 लागू है। उन्होंने कहा कि धारा 144 का पालन कराने के लिए किसानों को उनके घरों में नजरबंद किया गया है।

वहीं भारतीय किसान यूनियन (भानु) का धरना आज 17वें दिन चिल्ला बॉर्डर पर जारी है। धरने की वजह से दिल्ली की तरफ जाने वाला रास्ता आज भी बंद रहा। हालांकि भाकियू (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को अपना अनशन तोड़ दिया था।

धरने पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों का धरना, मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार को किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस लेना ही होगा। सरकार पूरी तरह से हठधर्मिता पर अड़ी हुई है और किसानों की मांगों को अनसुना कर रही है।’’

नए कृषि कानूनों के विरोध में दलित प्रेरणा स्थल पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) का धरना आज 16 वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि कृषि कानून वापस होने तक धरना समाप्त नहीं होगा।

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘केंद्र सरकार को किसानों की पीड़ा दिखाई नहीं दे रही है। किसान पिछले 16 दिन से कड़ाके की ठंड में आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की नींद अभी तक खुली नहीं है।’’

मास्टर श्योराज सिंह ने कहा कि सरकार को कृषि कानूनों को वापस लेना ही होगा और जब तक ये कानून वापस नहीं होते, तब तक उनका आंदोलन व धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों