लाइव न्यूज़ :

क्रूज पोत नशा मामले के गवाह को पुलिस सुरक्षा दी गई : महाराष्ट्र के गृह मंत्री

By भाषा | Updated: October 25, 2021 19:43 IST

Open in App

मुंबई, 25 अक्टूबर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने सोमवार को कहा कि पोत पर नशा मामले में स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल को पुलिस सुरक्षा दी गई है, जिसने दावा किया कि एनसीबी के एक अधिकारी एवं अन्य लोगों ने अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को मामले में छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की थी।

एक अधिकारी ने बताया कि सैल ने सुबह में मुंबई पुलिस आयुक्त के कार्यालय का दौरा किया और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भरांबे से मुलाकात की। बाद में उसने मुंबई के सहार थाने से संपर्क कर मांग की कि जब भी वह सहार गांव में अपनी पत्नी, बच्चों एवं सास से मिलने आए तो उसे सुरक्षा दी जाए।

वलसे पाटिल ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रभाकर सैल को पुलिस सुरक्षा दी गई है। बहरहाल, चूंकि मैंने अभी तक नवाब मलिक (मंत्री और पार्टी के साथी) से मुलाकात नहीं की है, इसलिए यह नहीं कह सकता कि पहले उन्होंने क्या संकेत दिए थे।’’

मलिक ने दावा किया है कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के संभागीय निदेशक समीर वानखेड़े ने अपने जन्म प्रमाण पत्र सहित दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल