लाइव न्यूज़ :

अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट की जांच कर रही पुलिस ने मोबाइल और ईमेल जारी किया

By भाषा | Updated: September 24, 2021 17:12 IST

Open in App

लखनऊ/अलीगढ़, 24 सितंबर अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट की जांच कर रही उत्तर प्रदेश एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) ने शुक्रवार को एक मोबाइल नंबर और ईमेल जारी कर लोगों से गिरफ्तार किए गए मौलाना कलीम सिद्दीकी और उमर गौतम से संबंधित कोई भी जानकारी साझा करने के लिये कहा है ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''अदालत के आदेश के बाद, एटीएस ने शुक्रवार को सिद्दीकी को 10 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में लिया है । हमने लोगों को सिद्दीकी और गौतम तथा उनके साथियों और उनके परिवार के सदस्यों, चल, अचल संपत्ति आदि के बारे में कोई भी जानकारी साझा करने के लिए कहा है । इसके लिये मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जारी किये गये है।''

उन्होंने कहा कि सूचना ऑडियो, वीडियो या दस्तावेजों के रूप में हो सकती है।

इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी को मंगलवार को "धर्मांतरण सिंडिकेट" चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया ।

मेरठ के जाने-माने इस्लामिक विद्वान सिद्दीकी को दिल्ली के जामिया नगर निवासी मुफ्ती काजी जहांगीर आलम कासमी और मोहम्मद उमर गौतम को एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के तीन महीने बाद पकड़ा किया गया ।

एटीएस अब तक सिद्दीकी समेत 11 लोगों को धर्मांतरण रैकेट के सिलसिले में गिरफ्तार कर चुकी है । अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों पर उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2020 और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच अलीगढ़ में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने सिद्दीकी की गिरफ्तारी के विरोध में परिसर में मौन जुलूस निकाला ।

प्रदर्शनकारियों ने बाब ए सर सैयद द्वार तक जुलूस निकाला और भारत के राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि कथित गैरकानूनी धर्मांतरण के आरोप में कुछ मौलवियों की गिरफ्तारी और "नागरिकता के मुद्दे पर असम में मुसलमानों का उत्पीड़न और निष्कासन मन में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रहा हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह